फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 11 May 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को पकड़ कर ले जाती पुलिस। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : ​शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
विज्ञापन
भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रईश अहमद को पुलिस ने शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीती देर रात संतू का डेरा नहर पुलिया हंजापुर के पास पुलिस ने घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर बदमाश भागने लगे। पीछा करने पर एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
आरोपी पर 30 अप्रैल को मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंधवा रजबर निवासी संतोष कुमार और भेलखा निवासी अर्जुन कुमार की भैंस चोरी का आरोप है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले सात मई को इसी गिरोह के पांच अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। सीओ सदर शिवांक सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें