फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नौ हेक्टेयर भूमि मिली, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण का रास्ता साफ

Sun, 13 Aug 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण की राह में रोड़ा बना भूमि का मामला खत्म हो गया है। चिह्नित की गई कृषि विभाग की भूमि उद्यान विभाग को हस्तांतरित हो गई है। निर्माण कराने वाली संस्था का चयन हो चुका है। अफसरों को अब इंतजार है तो सिर्फ बजट मिलने का।
विज्ञापन


आम और अमरूद की बागवानी के साथ केले की खेती भी जिले में बड़े पैमाने पर होती है। इसी को देखते हुए सरकार ने यहां पर इंडो-इजराइल तकनीक पर आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण का निर्णय लिया। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण के लिए नौ हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है।

कोखराज में कृषि विभाग की 11.5 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई थी, जिसमें से नौ हेक्टेयर जमीन ली जानी थी। यह भूमि कृषि विभाग से उद्यान विभाग को हस्तांतरित होनी थी, लेकिन लंबे समय से मामला शासन स्तर पर अटका हुआ था। अब यह भूमि उद्यान विभाग के नाम चढ़ गई है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी शासन से पैक्सफेड को दी गई है। अब शासन से बजट जारी होने भर की देर है। इसके बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

भूमि हस्तांतरित होने के बाद उद्यान विभाग के उपनिदेशक कृषि डॉ. केएम चौधरी और जिला उद्यान अधिकारी सुरेंद्र राम भास्कर ने इंडो-इजराइल प्रोजेक्ट के अफसरों के साथ भूमि का निरीक्षण किया।

हर साल तैयार होंगे 50 हजार पौधे
मंझनपुर। अत्याधुनिक खेती और बागवानी के मामले में इजराइल अन्य देशों के मुकाबले सबसे आगे है। अब भारत में भी इजराइल के सहयोग से इस तकनीक को बढ़वा दिया जा रहा है। इसी के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निर्माण हो रहा है। इसमें हाईटेक नर्सरी, पॉली हाउस, नेट हाउस, प्रदर्शन ब्लाॅक आदि की व्यवस्था होगी। यहां से हर साल 50 हजार पौधे तैयार होंगे।


किसानों को मिलेंगे रोगमुक्त और अच्छी प्रजाति के पौधे
मंझनपुर। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आम, अमरूद और नींबू समेत अन्य प्रजाति के पौधों की नर्सरी तैयार की जाएगी। यह ऐसे पौधे होंगे जिनमें रोगों से लड़ने की क्षमता आम पौधों से अधिक होगी। यह पौधे अच्छी प्रजाति के होंगे।


सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की भूमि उद्यान विभाग के नाम दर्ज हो गई है। शासन से कार्यदायी संस्था भी निर्धारित कर दी गई है। बजट स्वीकृत तो है, लेकिन अभी जारी नहीं हुआ। बजट मिलने के बाद काम शुरू होगा।- सुरेंद्र राम भास्कर, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें