फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साफ-सफाई व फॉगिंग में 51 लाख खर्च, फिर नहीं मारे जा सके मच्छर

Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। मच्छर जनित रोगों से निजात दिलाने के लिए जुलाई माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। मच्छर मारने और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन अगस्त महीने में सारे दावों की हवा निकल गई है। आंकड़ों की मानें तो अभियान में करीब 51 लाख का खर्च कागज पर कर दिया गया, लेकिन मच्छर मारे नहीं जा सके। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बानगी के तौर पर देखें तो जिले में अब तक डेंगू के तीन सक्रिय मरीजों को मिलने से बड़े गबन की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


जुलाई माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। एक से लेकर 31 जुलाई तक चले अभियान में गांव से लेकर शहर तक साफ-सफाई और फॉगिंग कराए जाने का दावा किया गया। सूत्रों की मानें तो जिले की प्रत्येक ग्राम सभा में करीब 10 हजार और आठ नगर पंचायतों में 50 हजार रुपये खर्च किए जा सकते हैं। मंझनपुर व भरवारी नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक-एक लाख रुपये खर्च हुए।

नतीजा है कि करीब 51 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज सामने आ चुके हैं। इस बाबत अफसरों का अलग-अलग मत है। डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी का कहना है कुछ दिन पहले ही उनकी जिले में तैनाती हुई है। प्रधान व आशा के संयुक्त खाते में 10 हजार रुपये होते हैं। यह पैसा खर्च हुआ या नहीं? इसकी सही जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

वहीं एक नगर पंचायत के एक ईओ ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि नगर पंचायत की नगर निधि से पंचायतों में 50 हजार रुपये व नगर पालिका क्षेत्र में एक लाख तक खर्च किया जा सकता है। अगर यह पैसा खर्च हुआ तो करीब 51 लाख रुपये होता है।


लोगों को मच्छरजनित रोगों से निजात पाने के लिए खुद ही जागरूक होना पड़ेगा। घर के आसपास पानी एकत्र नहीं होने दें। पानी और कूलर के टंकी की नियमित सफाई करें। जहां जलभराव है वहां पर जला हुआ मोबिल ऑयल या केरोसिन डालें। शरीर को ढककर रखें। खाना नहीं छोड़ना चाहिए। पानी खूब पीएं। लोगों की जागरूकता ही बचाव का तरीका है।-डॉ. अनुपमा मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें