फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 16 किलो गांजा के साथ नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कुल 16 किलो 758 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। मंझनपुर में एक आरोपी से 1.296 किलो, सरायअकिल में दो आरोपियों से चार किलो, चरवा में एक से 1.300 किलो और पिपरी में दो आरोपियों से 2.020 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसी तरह संदीपनघाट में एक आरोपी से 1.065 किलो और कोखराज में दो आरोपियों के पास से 7.077 किलो गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज मौर्य, सुनील पाल, विजय मौर्य, अनुपम मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, राहुल पांडेय, देवेश त्रिपाठी, शिवम केशरवानी और नितेश कुमार शामिल हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अनुराग त्रिपाठी और शिवम केशरवानी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें