फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटकर कुएं में फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के तारा का पूरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को पीटकर कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई की। मरा समझकर गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की मां सुनीता देवी निवासी गुरौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी निशा देवी की शादी 27 जून 2026 को बल्लू पुत्र केशन निवासी तारा का पूरा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के एक महीने बाद से ही पति, सास-ससुर, जेठ, देवर और देवरानी दो लाख रुपये और बाइक की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

मां के मुताबिक, बुधवार को ससुरालियों ने मिलकर निशा की पिटाई की और गला दबा दिया। इसके बाद उसे मरा समझते हुए गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकलवाया। जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें