फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विवेचनाओ की समीक्षा में करारी व कौशाम्बी पुलिस की कसी लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को करारी और कौशाम्बी थाना में विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दारोगाओं की लगाम कसी। इसके अलावा बैरक, मेस, आवास, महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसपी करीब दो बजे करारी कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने एक-एक दारोगा से विवेचनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी पूछताछ की। आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समय से विवेचनाओं का निस्तारण किया जाए। चोरी की घटनाएं दर्ज कर खुलासा किया जाए। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में रात्रि गश्त तेज की जाए। पीड़ितों की समस्या गंभीरता से सुनकर उसकी विधिक मदद की जाए।
इसके बाद एसपी ने आवास, बैरक, मेस, हवालात आदि का निरीक्षण किया। बेहतरीन साफ-सफाई के लिए तारीफ भी की। करारी के बाद एसपी ने कौशाम्बी कोतवाली में भी विवेचनाओं की समीक्षा कर दारोगाओं व इंस्पेक्टर की क्लास ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें