प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध करते डॉक्टर। स्रोत: डॉक्
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने दो माह से लंबित मानदेय के विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 20 मई तक भुगतान न होने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार करेंगे।
सोमवार को जिले में एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर कार्य किया और शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया।
कर्मचारियों ने कहा कि वे 20 मई तक इसी तरह काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी यदि मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार केसरवानी ने बताया कि मार्च और अप्रैल 2026 का मानदेय अब तक नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं सुचारु रूप से जारी रहेंगी।