बम्हरौली गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में म
सिराथू। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में बुधवार को सिराथू तहसील के बम्हरौली गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वैवाहिक विवाद व शिक्षा के अधिकार को लेकर लोगों को जागरुक किया गया।
प्राधिकरण की सचिव अपर जिला जज पूर्णिमा प्रांजल ने महिलाओं के हितों के संरक्षण के लिए बने कानूनों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कहा कि कानून के अंतर्गत ऐसी व्यवस्था है कि महिला के साथ कोई भेदभाव नहीं कर सकता।
वैवाहिक विवाद के बारे में भी जानकारी दी गई। इस मौके पर तहसीलदार सिराथू पूर्णिमा सिंह, प्रधान नियामत उल्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आग से 60 बोझ सरपत जला, हजारों का नुकसान
तहसील के लोधौर गांव निवासी सुमिरन यादव ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला देवी ने छप्पर डालने के लिए यमुना नदी के कछार से काट कर करीब 60 बोझ सरपत घर के बगल में एकत्र कर रखा था। बुधवार दोपहर सरपत के बोझ में आग लग गई। घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मदद से आग पर आग पर काबू पाया गया।