फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में हुई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। मुहब्बत को लेकर दो परिवारों के बीच काफी दिनों से चली रही रंजिश पर गुरुवार को पुलिस ने लगाम लगा दी। लड़की-लड़का के परिवार वाले इसी मुहब्बत को लेकर हुए झगड़े के बाद कोतवाली पहुंचे तो माजरा पता चला। कोतवाली में लड़की और लड़के ने एक दूसरे से शादी करने की इच्छा जाहिर की। पुलिस ने घरवालों की रजामंदी से कोतवाली में शादी कराई और दोनों परिवारों को गले मिलवा कर घर भेज दिया।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली के गिरसा गांव का धर्मेंद्र सरोज पुत्र रामकेश अपने पड़ोस में रहने वाली माया सरोज पुत्री लालचंद्र से प्यार करता था। दोनों के बीच प्यार की जानकारी परिजनों को पता चली तो मारपीट होने लगी। आए दिन के झगड़े से आजिज आकर रामकेश ने साल भर पहले धर्मेंद्र को कमाने के लिए मुंबई भेज दिया। एक सप्ताह पहले मुंबई से गांव लौटे धर्मेद्र व माया की फिर से मिलने लगे इसी बात को लेकर दोनों के परिवारों के बीच गुरुवार को मारपीट हुई। दोनों अपनी-अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने झगड़े का कारण पता किया तो असल बात सामने आई। धर्मेंद्र व माया को कोतवाली बुलाया गया तो उन्होंने शादी की इच्छा जाहिर की। दोनो बालिग थे, सो परिवार के लोग भी शादी के लिए राजी हो गए। कोतवाली में ही दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। इंस्पेक्टर अजीत पांडेय का कहना है कि दोनों के घरवाले रिश्ते के लिए राजी हैं। दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें