चायल। पिपरी कोतवाली के नसीरपुर गांव में बुधवार की रात छत के रास्ते एक मकान में दाखिल हुए चोर नकदी समेत हजारों का माल समेट ले गए। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है।
नसीरपुर गांव निवासी शिवम ओझा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता महाराष्ट्र में रहकर रोजगार करते हैं। घर पर वो अपनी मां और भाई-बहनों के साथ रहता है। बुधवार रात जब घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। इसी दौरान छत के रास्ते से चोर घर में दाखिल हो गए। सुबह वह लोग नींद से जगे तो कमरे का सारा समान अस्त-व्यस्त था। शिवम के मुताबिक चोर संदूक का ताला तोड़कर 15 हजार नगद व गैस चूल्हा, सिलिंडर, मोबाइल समेत हजारों रुपये कीमत का समान उठा ले गए हैं। की कीमत का गृहस्थी का अन्य सामान लेकर पार हो गए।