फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Sun, 05 Apr 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। नेशनल इंटर कालेज मकनपुर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की पांचवीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। बच्चों का नृत्य, उनकी अभिनय प्रतिभा को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन


बच्चों ने आतंकवाद पर आधारित लघु नाटिका पेश करके जहां लोगों में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। वहीं जादूगर ज्ञानेंद्र ने लोगों को अपनी कला से सम्मोहित किए रखा। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे मुजफ्फरनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश सिंह ने बच्चों को मेहनत के साथ पढ़ाई करने और परिवार-समाज का नाम रौशन करने की सीख दी।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही इस तरह की गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता उनके संपूर्ण विकास के लिए अहम है। उन्होंने कालेज प्रशासन को इस तरह से आयोजन के लिए सराहा। मौके पर स्कूल के प्रबंधक संजय सिंह, मंजू सिंह, जयमोहन सिंह, ओपी शर्मा, शशिबाला, हेना फात्मा, महिमा मिश्रा, सुशीला देवी, सुनील कुमार, प्रेमचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें