फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्नों ने मचाया धमाल

Wed, 01 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी (ब्यूरो)। सरस्वती बाल मंदिर भरवारी में आयोजित वार्षिकोत्सव और मेधा अलंकरण समारोह में नन्हें-मुन्नों ने जमकर धमाल मचाया। लोकधुनों पर नृत्य करके बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने फन से मोहित करने वाले बच्चों के साथ ही परीक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


भरवारी स्थित सरस्वती बाल मंदिर में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती पूजा से शुरू हुए समारोह को बच्चों ने अपनी अदाकारी से यादगार बना दिया। नन्हें-मुन्नों ने लोकगीत, नृत्य और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते और शिक्षा का संदेश देते कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के एक-एक कार्यक्रम पर लोग तालियां बजाने को मजबूर रहे।

इससे पहले वार्षिकोत्सव का शुभारंभ करते हुए शिक्षाविद् राम प्रसाद मिश्र ने शिक्षा के साथ-साथ ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को बच्चों के विकास के लिए जरूरी बताया। कहा कि समय बदलता जा रहा है। ऐसे में बच्चों को शिक्षित होने के साथ ही साथ उन्हें अपने हुनर में विशेषज्ञता हासिल करनी होगी, तभी वे इस प्रतिस्पर्धी होते युग में सफलता का नया आयाम गढे़ंगे। इस मौके पर रमेशचंद्र मौर्य, स्कूल प्रबंधक राकेश त्रिवेदी, प्रधानाचार्य राकेश सिंह गौतम, नंदलाल केसरवानी, कमलेश तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, रमेशचंद्र, सदर आलम, ज्ञानचंद्र, रमेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें