फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने तानी मुट्ठी

Wed, 17 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 करारी कस्बे के लोगों ने कोटेदार की मनमानी के खिलाफ मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। खाद्यान्न वितरण में मनमानी, घटतौली का आरोप लगाते हुए लोगों ने तहसील दिवस में प्रदर्शन किया। डीएम को प्रार्थनापत्र देकर लोगों ने कोटेदार की मनमानी से निजात दिलाने की मांग की। प्रभारी डीएम ने डीएसओ को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के नेतानगर मोहल्ले के रहने वाले सतीश कुमार, मसुरियादीन, चंद्रपाल, सूरसती, श्यामलाल, चंद्रकली, श्यामकली, आशा देवी, सोम्मारी देवी, सुषमा देवी, नीता देवी, चंदा देवी आदि ने बताया कि कोटेदार दूसरे, तीसरे महीने खाद्यान्न बांटता है। इस दौरान भी घटतौली के साथ ही निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जाती है।

घटतौली और ज्यादा कीमत वसूलने का विरोध करने पर कोटेदार और उसके परिवार के लोग ग्रामीणों से दुर्व्यवहार करते हैं। मारपीट के साथ लोगों को जानलेवा धमकी भी दी जाती है। कोटेदार की इस मनमानी से आजिज आए मोहल्ले के लोगों का सब्र मंगलवार को टूट गया। गुस्साए लोगों ने आकर मंझनपुर में आयोजित तहसील दिवस में प्रदर्शन किया। प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ को मांगपत्र देकर कोटेदार की मनमानी की जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रभारी जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें