लोहिया गांवों में पीने के पानी ग्रामीण तरस रहे हैं। स्वच्छ पेयजल योजना के तहत 92 लाख रूपये अवमुक्त किए गए हैं। लोहिया गांवों में एक भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं हुई है, न नए हैंडपंप लगे हैं। जल निगम विभाग की यह मनमानी पिछले सप्ताह मंडलायुक्त की समीक्षा में सामने आई है। मनमानी भड़क कमिशनर ने एक्सईएन की जमकर क्लास ली। साथ ही हप्तेभर में काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त इलाहाबाद बीके सिंह ने पिछले सप्ताह कमिशनरी में इलाहाबाद, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़ के अफसरों के साथ बैठक की थी। इसमें लोहिया गांवों में मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले विकास कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान कौशाम्बी में स्वच्छ पेयजल योजना प्रगति खराब मिली थी। जिले के 11 लोहिया गांवों में नए हैंडपम्प लगवाने, बर्स्ट पड़े हैंडपम्पों का रीबोर कराने और सबमर्सिबल पम्प एवं पेयजल टंकी बनवाने के लिए विभाग को 92 लाख रूपये अवमुक्त किए गए थे। धन उपलब्ध होने के बाद भी अक्टूबर 2014 तक सिर्फ 3 हैंडपम्प ही लगवाए जा सके थे। अफसरों की लापरवाही पर बिफरे मंडलायुक्त ने एक्सईएन जलनिगम की जमकर क्लास ली। साथ ही हफ्तेभर में काम पूरा कराने का निर्देश दिया। कमिशनर ने मनमानी पर एक्सईएन को कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही पत्र भेजकर जिलाधिकारी को गांवोें में पेयजल का इंतजाम कराने का निर्देश दिया है।