फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के उड़े चीथड़े

Mon, 24 Aug 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मनोहरगंज रेलवे क्रासिंग के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन  की चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की  भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान  कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत कई साल से ठीक नहीं रहती थी। साथ ही उसे सुुनाई भी कम पड़ता था। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

 चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव का रहने वाला राम आसरे (42) पुत्र सुरजन सिंह सोमवार की सुबह घर से खेत की ओर जाने के लिए निकला था।

 प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मनोहरगंज रेलवे क्रासिंग  से जैसे ही वह गुजरा तभी इलाहाबाद की ओर से आई ट्रेन की चपेट में आ गया।  इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों  की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव की पहचान करने के बाद हादसे की जानकारी मृतक परिजनों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।  पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने के बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अधेड़ का दिमागी संतुलन कई साल से ठीक नहीं रहता था। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा  हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें