फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और उनके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत, पुत्र की हालत नाजुक

Fri, 21 May 2021 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

  • प्रधान के भतीजे की 23 मई को होनी थी शादी, सामान लाने के लिए बाजार गए थे, लौटते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
कौशाम्बी में सड़क हादसे में प्रधान और उनके भाई की मौत के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी कोतवाली के जाठी गांव स्थित किलनहाई नदी के पास शुक्रवार दोपहर टायर फटने से बेकाबू हुए वैन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से एक बाइक पर सवार गोपसहसा गांव के नवनिर्वाचित प्रधान व उनके सगे भाई की मौके पर ही मौत हो गई। साथ रहा प्रधान का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार एक सफाईकर्मी भी घायल हुआ है। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे एडीजी प्रेम प्रकाश ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाने के बाद मृतकों के शवोंं को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान चेतराम (फाइल फोटो) - फोटो : kaushambi
कौशाम्बी ब्लॉक के बाबा का पुरवा मजरा गोपसहसा निवासी चेतराम (45) हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव के प्रधान निर्वाचित हुए थे। 23 मई को भतीजे की शादी होने के कारण शुक्रवार को वह अपने छोटे भाई हृदयलाल (42) तथा बेटे धनराज (23) को साथ लेकर खरीदारी करने सरायअकिल गए थे। दोपहर तकरीबन दो बजे सरायअकिल से वापस घर लौटते समय रास्ते में जाठी गांव के समीप किलनहाई नदी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वैन का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू हुआ वाहन इनकी बाइक में टक्कर मारने के साथ ही साथ चल रहे मेड़ुआ सलेमपुर निवासी सफाई कर्मी बुधराम (46) की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और उनके भाई की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : kaushambi
जोरदार टक्कर लगते ही दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग छिटककर दूर जा गिरे। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, इमरजेंसी वाहन के पहुंचने से पहले ही नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व उनके भाई हृदय लाल की सांसें थम गईं, जबकि साथ रहे बेटे धनराज का दाहिना हाथ और बाया पैर कट गया। इसी तरह से दूसरी बाइक सवार बुधराम भी घायल हो गया।

कोतवाली पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी कनैली और फिर बाद मेंं जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर धनराज को एसआरएन  हास्पिटल प्रयागराज कर दिया गया। सूचना के बाद जिले के दौरे पर आए एडीजी प्रेम प्रकाश, सीओ चायल श्यामकांत, कौशाम्बी और सरायअकिल कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वैन को कब्जे में लेकर पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है। हादसे के बाद से पीडि़त परिवार मेंं कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें