फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए एसपी ने संभाला कार्यभार

Sat, 28 Oct 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
नवागत एसपी प्रदीप गुप्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दोआबा की सुरक्षा नवागत कप्तान के लिए चुनौती होगी। शुक्रवार को चार्ज संभालते ही तल्ख तेवर में मातहतों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी। साफ निर्देश दिया कि अपराध और अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जाए। घटनाओं का वर्क आउट तत्काल किया जाए। पुलिस कप्तान का तल्ख तेवर देख जिम्मेदार सकते में रहे।
विज्ञापन


नवागत पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना और अपराधियों से सख्ती से निपटना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराधी छोटा हो या बड़ा सब पर कार्रवाई की जाएगी। दोपहर बाद थानेदारों के साथ बैठक कर आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए जिम्मेदारों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। कहा कि अपराध पर अंकुश के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

जिम्मेदार ईमानदारी से कार्य करें। मादक पदार्थो की तस्करी, बालू के अवैध खनन में किसी भी कर्मी की संलिप्तता मिली तो उसके खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान का तल्ख तेवर देख मातहतों की घिग्घी बंधी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें