विजेता और उप विजेता टीम को जिपं अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सम्मानित किया। स्रोत- विभाग
- फोटो : संवाद
जिला स्तरीय जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम में हुआ। इसमें अलग-अलग स्थानों की आठ महिला टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला न्यू जागरण एकेडमी व कड़ा की टीम के बीच हुआ। न्यू जागरण एकेडमी ने 6.0 से मुकाबला जीत लिया।
आरआई देवपाल ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। पहला मुकाबला पवैया व जवाहर नवोदय विद्यालय के टीम के बीच हुआ। इसमें पवैया ने 5-1 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला कड़ा और पवैया के बीच खेला गया इसमें पवैया ने 9 गोल से मैच जीता।
तीसरा मैच न्यू जागरण एकेडमी और स्टेडियम के बीच खेला गया। जहां न्यू जागरण एकेडमी ने स्टेडियम को 10-2 से शिकस्त दी। चौथा मैच स्पोर्ट्स एकेडमी और सनराइजेस एकेडमी के बीच खेला गया। सनराइजेस की टीम ने 5-1 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला कड़ा और न्यू जागरण एकेडमी बीच खेला गया। जहां न्यू जागरण एकेडमी ने 6-0 से जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने विजेता और उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। इसी के साथ ही पांच दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, हॉकी कोच हिमांशु पाल, पवन, मरियम समीम, राकेश मीना, शिवाष यादव, आर्यन और संजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।