फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवागत डीएम अमित पाल ने संभाला कार्यभार

Wed, 29 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन स्तर पर हुए प्रशासनिक फेरबदल में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाए जाने के बाद अमित पाल को कौशाम्बी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने देर शाम पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

प्रदेश भर के 46 अधिकारितों के तबादले हुए है। इसमें कौशाम्बी के डीएम रहे मधुसूदन हुल्गी को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश मिलते ही डीएम लखनऊ रवाना हो गए। वहीं नवागत डीएम अमित पाल ने मंगलवार देर शाम कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने शक्तिपीठ कड़ाधाम पहुंचकर मां शीतला के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान तहसीलदार विनय कुमार, मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष आत्म प्रकाश पांडा (टिंकू पांडा), महामंत्री योगेश पांडा व कड़ा धाम थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पूर्व डीएम मधुसूदन हुल्गी ने जून 2024 में जिले में पदभार ग्रहण किया था। इन्होंने जिले में शिक्षा सुधार समेत अधिकारियों की कार्यशैली में बड़ा परिवर्तन किया। अधिकारियों के प्रयागराज में निवास करने की कार्यशैली पर पूरी तरह से रोक लगा दी। साथ ही दोषी मिलने पर तुरंत कार्रवाई जैसे कदम उठाया। हुल्गी बच्चोंं की शिक्षा को लेकर विशेष जोर देते थे। इसी कारण यह चर्चा में रहे। आईजीआरएस से मिली शिकायतों के निस्तारण में इनकी सख्ती के चलते सुधार हुआ था। हुल्गी ने अपने कार्यकाल में जो किया। वह कौशाम्बी के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें