फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: समदा कोल्ड स्टोर के पास युवती ने खाया जहर, मौत

Wed, 29 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के समदा कोल्ड स्टोर के पास मंगलवार लगभग करीब तीन बजे एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती वहां स्कूटी से पहुंची थी। लोगों ने उसे तड़पता देखा तो इसकी जानकारी एंबुलेंस कर्मियों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवती को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के शिवपुर अहिरारा निवासी पायल (24) पुत्री मंगला प्रसाद चित्रकूट में प्राइवेट मार्केटिंग कंपनी में नौकरी करती थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसकी घरवालों से अनबन चल रही थी। ऐसे में वह लंबे समय से घर नहीं आ रही थी। मंगलवार को युवती स्कूटी से मंझनपुर आई थी।
समदा कोल्ड स्टोर के पास उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाते ही उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे तड़पता देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को देकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर एसओ मंझनपुर सुनील कुमार ने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवती ने जहर क्यों खाया। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें