फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नेवादा पीएचसी में सीबीसी मशीन नहीं, 12 किमी का चक्कर

Fri, 30 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नेवादा में जांच के लिए सीबीसी मशीन नहीं है। इससे प्लेटलेट्स, डेंगू और अन्य संक्रमण की जांच नहीं हो पाती है। ज्यादा दिक्कत होने पर मरीजों को जांच कराने अस्पताल से 12 किमी दूर सीएचसी जाना पड़ता है या फिर निजी पैथोलॉजी का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन

पीएचसी नेवादा में प्रतिदिन औसतन 100 से 120 मरीज दिखाने के लिए आते हैं। इनमें से करीब 30 से 35 मरीजों की खून, बलगम आदि की जांच भी की जाती है। लेकिन प्लेटलेट्स, डेंगू या फिर कोई अन्य संक्रमण से जुड़ी कई जरूरी जांच नहीं हो पाती हैं। इसकी मुख्य वजह अस्पताल में सीबीसी मशीन का न होना है।
अस्पताल में दिखाने आए राकेश कुमार ने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा था। डॉक्टर ने जांच बताई है। लेकिन यहां नहीं हो सकती। मजबूरी है सीएचसी जाना। इसी तरह के कई मरीजों को प्राइवेट पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ता है। सेंटर पर कई मरीज ऐसे मिले जो निजी पैथोलॉजी में जांच करवाकर दिखाने आए थे।
विज्ञापन

छह महीने पहले आई थी मशीन
प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. मनोज कुमार चौरसिया ने बताया कि छह महीने पहले अस्पताल में सीबीसी मशीन आई थी, लेकिन उसी समय सीएचसी सरायअकिल की मशीन खराब हो गई। इसलिए अधिकारियों द्वारा मशीन को वहां मंगवा लिया गया। उन्होंने कहा कि सीबीसी मशीन मंगवाने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन मशीन मिली नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें