फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से अधेड़ घायल

Fri, 30 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अलीपुर जीता के पास अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर
विज्ञापन
क्षेत्र के अलीपुरजीता भट्ठा के समीप बृहस्पतिवार देर शाम एक तेज रफ्तार वाहन ने ठेले से घर जा रहे एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर मारने वाला चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कोरियों ग्राम सभा के मजरा नयापूरा निवासी छोटेलाल सरोज पुत्र सुक्खन (50) मिठाई बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह ठेले पर गांव-गांव घूमकर मिठाई की फेरी लगाते हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम फेरी समाप्त कर वह ठेला लेकर अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान अलीपुरजीता स्थित भट्ठा के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
राहगीरों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार हादसे में छोटेलाल का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें