साधन सहकारी समिति नेवादा में उर्वरक वितरण में देरी को लेकर प्रदर्शन करते किसान। स्रोत- किसान
नेवादा सहकारी समिति में खाद वितरण में देरी से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। थोड़ी देर बाद लेखपालों की तैनाती कर खाद का वितरण किया गया।
किसानों ने बताया कि रसूखदार लोग अधिक मात्रा में डीएपी की बोरी ले जा रहे हैं, जबकि छोटे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हालत यह है कि किसानों को दिन भर एक बोरी के लिए लाइन में लगना पड़ता है। कभी मशीन नहीं चलती तो कभी भीड़ अधिक होने पर वितरण रोक दिया जाता है।
इसे देखते हुए एसडीएम ने लेखपालों को निगरानी के निर्देश दिए हैं। वहीं किसान मांग कर रहे हैं कि डीएपी की आपूर्ति बढ़ाया जाए ताकि रबी सीजन में फसल की बोआई प्रभावित न हो सके। एसडीएम चायल अरुण कुमार ने बताया कि समितियों में उर्वरक के वितरण के दौरान लेखपालों की तैनाती कर दी गई। नियमानुसार उर्वरक बिक्री का निर्देश दिया गया है।