फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 07 Nov 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के आदमपुर नादिरअली के मजरा पथरहा गांव में बृहस्पतिवार सुबह नवविवाहिता का यप फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


प्रयागराज जनपद के बहरिया कोतवाली अंतर्गत मुबारकपुर मजरा सुंदर नगर गांव निवासी ओम प्रकाश ने अपनी बेटी संजना देवी (22) की शादी 16 फरवरी 2025 को संदीपनघाट कोतवाली के आदमपुर नादिरअली गांव के मजरा पथरहा निवासी जुगराज सिंह के साथ किया था।
मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख नकद समेत बाइक और भैंस की मांग करते थे। कई बार उसने फोनकर मामले की जानकारी मायके वालों को दी थी। बृहस्पतिवार सुबह भी ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। संजना ने इसकी जानकारी मायकेवालों को दी। कुछ देर के बाद संजना के ससुराल से उसके पिता के पास फोन गया कि उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद बदहवास हालत में परिजन ससुराल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें