मंझनपुर। सरायअकिल थाना क्षेत्र के चकअहमदीपुर गांव में पड़ोसी ने एक महिला को पीटकर अधमरा कर दिया। दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही है। विवाहिता को पिटता देख परिवार के साथ गांव के लोग बीच बचाव किया। वहीं ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पिटाई से अधमरा हुई विवाहिता को घर वाले लेकर थाने पहुंचे। पुलिस पीड़िता को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराई।
पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चकअहमदीपुर गांव की रहने वाली शांति देवी पत्नी अरुण कुमार ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। जिसे लेकर आए दिन दोनों परिवारों के बीच झड़प होती रहती है। शुक्रवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी घर की महिलाओं और भाइयों के साथ घर पर धावा बोल दिया। जब तक वह कुछ समझ पाती हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।