फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने अधेड़ को पीटकर किया लहूलुहान

Sun, 12 Jul 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जमीन के विवाद में शुक्रवार रात दबंगों ने एक अधेड़ को पीटकर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



महेवाघाट थाना क्षेत्र के उमरावा गांव निवासी राम किंकर किसान हैं। बताया कि पड़ोसी से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। इसी अदावत में शुक्रवार दोपहर दोनों परिवारों के बीच झड़प हो गई। शाम को दबंगों ने घर पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने अधेड़ को लहूलुहान कर दिया। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने अरुण कुमार, शिवम, रामानुज और उमेश के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। जख्मी अधेड़ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है। घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है। एसओ ने बताया कि रंजिश में मारपीट हुई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें