पश्चिमशरीरा कोतवाली के फैजीपुर गांव में रविवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने घरवालों के साथ मिलकर पांच लोगों को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामकैलाश ने बताया कि पड़ोसी ने रंजिश के चलते रविवार को गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर युवक को पीटा। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी मंदाकिनी, मां निर्मला, पिता अभयराज, भाई शिवकैलाश व अजय को भी पीट दिया। ग्रामीणों के दखल देने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि शिकायत की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।