फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 31 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने पड़ोसी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मार देने की धमकी दे रहा है। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पड़ोसी युवक से चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। सप्ताह भर पहले उसने जब शादी करने की बात कही तो आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए शिकायत करने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें