बंद साधन सहकारी समिति शहजादपुर के बाहर खड़े किसान। संवाद
- फोटो : mathura
सिराथू तहसील के शहजादपुर स्थित सहकारिता साधन समिति में सचिव की मनमानी से किसान परेशान हैं। समिति में यूरिया व डीएपी मौजूद होने के बाद भी वितरण नहीं होता। आरोप है कि कुछ समय के लिए समिति खोलकर कोराम पूरा किया जाता। इसके बाद इसी खाद को ब्लैक में बेचा जाता है।
शनिवार को समिति में एक घंटा खाद का वितरण हुआ। किसान अनवर हुसैन, बचाई लाल और हीरालाल आदि ने बताया कि समिति में यूरिया व डीएपी मौजूद है, लेकिन इसे ब्लैक में बेचा जा रहा है। इसके लिए कम समय के लिए समिति को खोला जाता है। इसी कारण क्षेत्र के किसानों को समय पर खाद नहीं मिलती है। किसानों ने इसकी शिकायत एसडीएम सिराथू से की। एसडीएम योगेंद्र गौड़ ने बताया कि शहजादपुर सहकारिता साधन समिति में खाद वितरण की जांच कराई जाएगी। यदि अनियमितता मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।