फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फेस कैप्चरिंग व ई-केवाईसी में लापरवाही, 24 आंगनबाड़ी की सेवा समाप्त

Sun, 13 Jul 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों की ओर से संचालित योजनाओं में कार्यकर्ता लापरवाही कर रहे हैं। विभागीय समीक्षा के दौरान लापरवाही उजागर होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आठ ब्लॉक की 24 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी। इन्होंने फेस कैप्चरिंग व ई-केवाईसी कार्य को समय से पूरा नहीं किया।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्य में लापरवाही कर रही हैं। इससे विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। इस पर आठ बाल विकास परियोजनाओं की खराब प्रगति वाले तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। इनके स्थान पर जल्द ही दूसरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का चयन होगा। नई नियुक्तियों की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की अन्य लापरवाह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी चिह्नित कर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें