फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नीरज बने दंगल चैंपियन, रमाकांत को मिला तहसील चैंपियन का खिताब

Mon, 26 Oct 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
खोजवापुर दंगल में विजेता कप के साथ मौजूद पहलवान। स्रोत: आयोजक - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
:सिराथू तहसील के खोजवापुर गांव में रविवार को दो दिवसीय इनामी दंगल का समापन हुआ। अखाड़े में अलग-अलग प्रदेशों से आए पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जोर आजमाइश की। रोमांचक कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी जुटे रहे। पहलवानों के दांव-पेच पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

दंगल में राजेश चित्रकूट धाम ने अजय हमीरपुर को हराकर जीत दर्ज की। छोटू प्रयागराज ने सूरज सतना को पटखनी दी। चीता पहलवान पंजाब ने प्रमोद बांदा को हराया, जबकि शिवलोचन चित्रकूट ने प्रमोद बनारस को शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में जानी यादव सैफई, इटावा ने चीता पहलवान पंजाब को हराकर जीत हासिल की।
शिवलोचन चित्रकूट और राजेश पश्चिम शरीरा, कौशांबी के बीच भी जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश की, लेकिन कोई निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। आखिरकार मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

दंगल में नीरज पहलवान गुलामीपुर को दंगल चैंपियन और रमाकांत पहलवान गुलामीपुर को तहसील चैंपियन घोषित किया गया। दोनों खिताबों के लिए कोई अन्य पहलवान मुकाबले में नहीं उतरा, इसलिए उन्हें बिना कुश्ती लड़े ही चैंपियन का खिताब मिला। दंगल और मेले का आयोजन ग्राम प्रधान प्रशासक राजेश मिश्रा उर्फ बबलू और थानेश्वर सिंह की अगुवाई में किया गया। समापन पर ग्रामीणों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

खोजवापुर दंगल में विजेता कप के साथ मौजूद पहलवान। स्रोत: आयोजक- फोटो : bhadrawah news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें