फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी का दबदबा, सपना व साहिल बेस्ट एथलीट

Fri, 23 Nov 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
केपीएस फिएस्टा 2018 में एनुअल फंक्शन के तीसरे दिन केपीएस और एनडी के बीच वालीबॉल, खो-खो, कबड्डी बास्केटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स आदि खेलों का आयोजन हुआ। इसमें वालीबॉल में केपीएस ने एनडी को तथा जूनियर वालीबॉल में केपीएस के बच्चों ने एनडी को शिकस्त दी। एनडी और केपीएस की गर्ल्स टीम के बीच हुई कबड्डी प्रतियोगिता में कैप्टन काजल यादव के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत एनडी की टीम ने जीत दर्ज की। कबड्डी में सीनियर के साथ ही एनडी ने जूनियर व सब जूनियर  टीम ने भी बाजी मारी। खो-खो में केपीएस गर्ल्स व केपीएस ब्वॉय की टीम ने तो सब जूनियर में एनडी की टीम ने  जीत दिलाई।
विज्ञापन


बास्केटबॉल में केपीएस के टीम ने एनडी की टीम को हराकर  खिताब अपने टीम  के नाम किया। क्रिकेट मैच के सीनियर वर्ग में केपीएस ने एनडी की टीम को हराकर शील्ड अपने नाम कर लिया। जबकि जूनियर वर्ग में एनडी ने बाजी मारी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एनडी के बच्चों का दबदबा रहा। बालिकाओं में सपना व बालक वर्ग में साहिल को बेस्ट एथलीट चुना गया। जूनियर वर्ग में अबीबा एखलाख व रवि प्रताप सिंह को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला। सब जूनियर गर्ल्स में आसमा द्विवेदी ने चैंपियनशिप जीतकर एनडी का नाम रोशन किया। वहीं, कल्पना भारती, उदय प्रताप बेस्ट एथलीट बने। सभी विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को कॉलेज के चेयरमैन व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने एक-एक कर ट्राफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक देव बाबू के 15 वें जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें