फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र आज से, सजा देवी दरबार

Sat, 21 Mar 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा (कौशाम्बी)। मां भगवती की आराधना का पर्व वासंतिक नवरात्र शनिवार से है। नौ दिनी इस धर्मपर्व के लिए कड़ा स्थित मां शीतला धाम समेत जिले के सभी देवी दरबार सज गए हैं। शक्तिपीठ मां शीतलाधाम में तो नौ दिनी मेला लगेगा। पर, सुरक्षा के अलावा यहां अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पेयजल, बिजली, सफाई, यातायात की अव्यवस्था बनी है। इसे लेकर पंडा समाज के लोगों में गुस्सा भी है।
विज्ञापन


कड़ा में गंगा किनारे मां शीतला का दरबार है। शक्तिपीठ मां के इस मंदिर में नवरात्र पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। कौशाम्बी के अलावा आसपास के तमाम जिलों से लोग देवीदर्शन के लिए आते हैं। इस बार वासंतिक नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहा है। नवरात्र पूजा के लिए पंडों ने तो अपनी तैयारी कर ली है। मेले में दुकान सजने लगी हैं। पर, सुरक्षा को छोड़ दें, तो नवरात्र की पूर्व संध्या तक अन्य इंतजाम सिफर थे।

 कड़ा के शीतलाधाम आने के लिए नवरात्र में प्रशासन की ओर से कोई यातायात की व्यवस्था नहीं की गई है। इसी तरह से मेला क्षेत्र में पेयजल, बिजली, सफाई आदि भी भी बदइंतजामी है। मेला परिक्षेत्र में लगे सभी चार हैंडपंप खराब पडे़ हैं। इसी तरह से बिजली, सफाई आदि की भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जा सकी थी। बता दें कि कड़ा में बिजली सप्लाई का रोस्टर रात नौ बजे से सुबह छह बजे का है। स्थानीय लोग बताते हैं इस दौरान भी बार-बार बिजली कटती रहती है। इससे साफ है कि मेलार्थियों को रात नौ बजे तक अंधेरे में ही रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


पंडा समाज के अध्यक्ष जर्नादन प्रसाद ने बताया कि उन्होंने कई दिन पहले एसडीएम सिराथू को बिजली, पानी, यातायात जैसी दिक्कतों से अवगत कराया था। आश्वासन मिला था कि नवरात्र से पहले दिक्कतें दूर कर दी जाएंगी, लेकिन कुछ नहीं किया जा सका है। वहीं एसडीएम जवाहरलाल का कहना है कि सभी विभाग के अफसरों को मेले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें