फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से अंधेरे में है कौशाम्बी के 14 गांव

Sat, 21 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र पश्चिमशरीरा के ट्रांसफार्मर और वायरिंग में आई गड़बड़ी से गोराजू लाइन की सप्लाई चार दिनों से ठप है। इससे पश्चिमशरीरा बाजार समेत 14 गांव में बत्ती गुल। बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। वहीं दुकानदारों का धंधा भी चौपट हुआ है।
विज्ञापन


कौशाम्बी के पश्चिमशरीरा उपकेंद्र से 36 गांवों में बिजली की आपूर्ति दी जाती है। इसके लिए उपकेंद्र से शाहपुर, दानपुर, गोराजू और बैरमपुर फीडर के नाम से लाइन खींची गई है। लोग बताते हैं शाहपुर, दानपुर फीडर करीब सालभर से ठप हैं। इन दोनों फीडर में भी बिजली की सप्लाई गोराजू और बैरमपुर की ही लाइन से दी जाती है। इधर, सोमवार की रात अचानक पश्चिमशरीरा उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर और वायरिंग जल गई। इससे पूरे उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। 24 घंटे तक सभी 36 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही। पर, दूसरे दिन बैरमपुर फीडर की सप्लाई तो बहाल कर दी गई, लेकिन चार दिन बाद भी गोराजू फीडर की सप्लाई ध्वस्त पड़ी है।

इससे पश्चिमशरीरा बाजार के साथ ही पूरबशरीरा, गोराजू, चंपहा, पभोषा, बरौली, सोनौली, दानपुर, पुनवार आदि 14 गांवों में बिजली सप्लाई ठप है। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांववालों को जहां रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत पश्चिमशरीरा बाजार के दुकानदारों को है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली नहीं मिलने से शाम होते ही बाजार में घुप्प अंधेरा हो जाने से सन्नाटा पसर जाता है। इससे उनकी दुकानदारी ठप है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स के दुकानदारों की तो चार दिन से बोहनी भी होनी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें