फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों में अदा हुई जुमे की आखिरी नमाज

Fri, 01 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 रमजान रोजे के आखिरी जुमा को जिले की मस्जिदों में कौमी लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने देश में अमन चैन और मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। जुमे की नमाज सकुशल अदा कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोजे का आखिरी जुमा था। इस दिन रोजेदारों के अलावा कौमी लोगों ने दोपहर एक बजे मस्जिदों में जाकर एक साथ नमाज अदा की। नमाज अदा करते समय रोजेदारों और कौमी लोगों ने मुल्क में अमन चैन और लोगों की सलामती की दुआ मांगी। दोआबा की 168 मस्जिदों में सकुशल नमाज संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने एक दिन पहले ही रणनीति तैयार कर ली थी। नमाज के लिए निश्चित समय से दो घंटे पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मस्जिदों पर अलर्ट हो गए।

शांति व्यवस्था पर नजर रखने के लिए डीएम अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र, एडीएम श्रीकृष्ण समेत सभी एसडीएम और सीओ भ्रमण करते नजर आए। जुमे की नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें