फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नगर पंचायत के पास नहीं है एंटी लार्वा, कैसे थमे डेंगू, बुखार का प्रकोप

Tue, 24 Oct 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। बुखार जहां पहले से पैर फैलाए हुए था तो अब डेंगू भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खास बात यह है कि नगर पंचायत के पास एंटी लार्वा भी नहीं है। ऐसे में डेंगू और बुखार पर अंकुश कैसे लगेगा।
विज्ञापन


भले ही जिले के अन्य क्षेत्रों में डेंगू के तमाम मरीज मिले हों, लेकिन अजुहा अभी तक इससे बचा हुआ था, लेकिन रविवार को वार्ड नंबर 12 नया नगर की एक किशोरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लोगों की नींद उड़ गई। इससे पहले इंदिरा नगर में एक मरीज मिला था। बीमारियों की रोकथाम के लिए मच्छरों पर अंकुश जरूरी है। इसके लिए फागिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव जरूरी है, लेकिन नगर पंचायत के पास एंटी लार्वा है नहीं तो फागिंग के नाम पर खानापूरी की जा रही है।


किशोरी के डेंगू की चपेट में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुध नहीं ली। स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार प्रभावित इलाके का हाल जानने भी नहीं आया।- बसंत लाल
विज्ञापन



नगर पंचायत की ओर से न तो फागिंग कराई जाती है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव। मच्छरों के प्रकोप से बीमारियां फैल रही हैं। पहले बुखार का प्रकोप था अब तो डेंगू भी बढ़ने लगा है।- गंगा प्रसाद


जल्द ही प्रभावित मोहल्ले में टीम भेजकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण परीक्षण किया जाएगा। इकसे अलावा एंटी लार्वा का भी छिड़काव कराया जाएगा। -डॉ. मो. सऊद अधीक्षक, सीएचसी इस्माइलपुर

एंटी लार्वा के न होने के कारण छिड़काव नहीं हो पा रहा है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग से एंटी लार्वा लेकर छिड़काव कराया जाएगा। फिलहाल प्रभावित मोहल्ले में साफ-सफाई कराने के निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं।- शांति कुशवाहा, अध्यक्ष, नगर पंचायत अजुहा




अहमदपुर पावन के ग्राम प्रधान की बुखार से मौत

चायल। भगवतपुर ब्लाॅक क्षेत्र के अहमदपुर पावन गांव की महिला ग्राम प्रधान सावित्री देवी (65) पत्नी मोती लाल हफ्ते भर से बुखार पीड़ित थीं। इलाज के लिए परिजनों ने उन्हें प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मातम पसर गया। सोमवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें