फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाशमी क्रिकेट क्लब ने अगिऔना क्लब को हराया

Tue, 07 Feb 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाशमी क्रिकेट क्लब ने अगिऔना क्लब को हराया
विज्ञापन

करारी में चल रही कौशाम्बी प्रीमियर लीग
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कस्बे के छपरा बाग में सोमवार को अगिऔना क्रिकेट क्लब और हाशमी क्रिकेट क्लब करारी के बीच मैच खेला गया।इसमें हाशमी ने पांच विकेट से अगिऔना को हरा दिया।
हाशमी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए अगिऔना क्रिकेट क्लब को आमंत्रित किया। अगिऔना ने 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा किया। अगिऔना की तरफ से अली कुरैशी ने 45, लुकमान अंसारी ने 44 रन और उमेश ने 49 रन का योगदान किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हाशमी क्रिकेट क्लब करारी ने पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। करारी टीम की तरफ से शिवम ने 96 व योगेश ने 47 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल राउंडर प्रदर्शन करने पर योगेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कौशाम्बी प्रीमियर लीग कमेटी के अध्यक्ष शमीम अंसारी और उपाध्यक्ष अफनान शेख ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इस मौके पर अख्तर अंसारी, बालक चौरसिया, अब्बास रिजवी, अमजद हुसैन, मन्नान शेख आदि क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें