फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: इंटर के विद्यार्थियों को दी विदाई, 31 मेधावी सम्मानित

Tue, 07 Feb 2023 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर के विद्यार्थियों को दी विदाई, 31 मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

धर्मा देवी इंटर कॉलेज केनकनवार में हुआ समारोह, एसडीएम ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। धर्मा देवी इंटर कॉलेज केनकनवार में सोमवार को विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंटर के छात्र-छात्राओं को जूनियर विद्यार्थियों ने विदाई दी। अलग-अलग क्षेत्रों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों काे सम्मानित भी किया गया।

कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने इंटर के विद्यार्थियों को विदाई दी। गुरुजनों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रायफल शूटिंग, स्काउट आदि क्रियाकलापों में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एसडीएम सिराथू राहुल देव भट्ट ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय स्तर पर रायफल शूटिंग में यश जायसवाल, ज्योति मौर्य, रेशमा देवी, शेफ़ा फातमा, खुशबू देवी, स्काउट गाइड में अनूप कुमार गौतम व रुद्र प्रताप सहित अन्य 31 बच्चे शामिल रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह ने किया। इस मौके पर रामदत्त त्रिपाठी, विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी, प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी, चंद्रकांत पांडेय, गया प्रसाद मिश्र, गुलाब सिंह, शिवप्रकाश राजपूत, मारुति नंदन त्रिपाठी, रामलखन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें