रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान मौर्य अव्वल
मंझनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा में रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दस माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में मानसिंह इंटर कॉलेज अलीपुर जीता की मुस्कान मौर्य को प्रथम स्थान, गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज दारानगर की पायल मौर्य, अनामिका कुशवाहा, काजल मौर्या तथा हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी की आंचल कुशवाहा, दुर्गा कुशवाहा, इकरा खातून शालिनी और नीलम को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा धर्मा देवी इंटर कॉलेज की पूजा मौर्य, शालिनी देवी, अंजली देवी एवं गया प्रसाद केसरवानी मेमोरियल इंटर कॉलेज शेरगढ़ की रोशनी को तृतीय स्थान मिला। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में धर्मा देवी इंटर कॉलेज की साक्षी सिंह को प्रथम, श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा की सोनिका पाल एवं डीजीआर पब्लिक इंटर कॉलेज की रामा पटेल को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा गया प्रसाद केसरवानी इंटर कॉलेज शेरगढ़ के प्रदीप पटेल एवं जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज सरसवां की अंशिका सरोल को तृतीय स्थान मिला।