युवक पर कातिलाना हमला, मुकदमा दर्ज
- पिपरी कोतवाली के बूंदा गांव स्थित चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के बूंदा गांव स्थित चौराहे पर दवा लेने गए युवक को हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया। पिटाई के बाद उसे जान से मारने के लिए झाड़ियों में घसीट ले गए। चीखपुकार सुन ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एससी- एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
मखऊपुर निवासी राकेश दिवाकर किसानी करते हैं। राकेश के अनुसार शनिवार रात वह बूंदा चौराहे पर दवा लेने गए थे। दवा की दुकान बंद होने के कारण वह वहीं पर खड़े हो गए। इसी दौरान बूंदा गांव के राजकुमार, राज, सुरेश उर्फ सौरभ निवासी पिपरी, बड़ेलाल यादव निवासी रामपुर, चरवा और सोनू यादव निवासी फुलवा, एयरपोर्ट कोतवाली प्रयागराज ने मिलकर उसे पीट दिया। पिटाई के बाद उसे झाड़ियों में घसीट कर जान से मारने का प्रयास करने लगे। शोर सुन लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।