फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 15 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा थाना पुलिस ने रविवार को 15 हजार के इनामी हत्यारोपी को तेहरमील ईंट-भट्ठे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि 20 अगस्त 2025 को रतगहा निवासी रमनी पत्नी स्व. रामलाल ने तहरीर देकर बताया था कि 19 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे उनका नाती अंकुल दवा लेने घर से निकला था। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे डॉक्टर के घर के पास से अगवा कर लिया और अपने घर ले गए। वहां धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन

मामले में थाना चरवा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना में शामिल पांच आरोपियों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। आरोपी सुमन प्रकाश फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर चरवा पुलिस ने घेराबंदी कर सुमन प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें