फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मूरतगंज-पल्हना गंगा घाट मार्ग बदहाल, चलना दूभर

विज्ञापन
मूरतगंज बाजार से पल्हना गंगा घाट मार्ग पर गड्ढे में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
प्रयागराज-कानपुर मार्ग स्थित मूरतगंज बाजार को पल्हना गंगा घाट से जोड़ने वाली करीब दो किलोमीटर लिंक रोड लंबे समय से बदहाल है। सड़क की गिट्टी उखड़ने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। शिकायत के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। पल्हना घाट पर गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालु भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी जयकरन, रामबाबू, रोशन लाल, रामराज पटेल का कहना है कि सड़क की बदहाली की जानकारी कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। कुछ वर्ष पहले डिप्टी सीएम के पल्हना स्थित कान्हा गेशाला निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने गड्ढों में पैचवर्क कराया था। इसके बाद सड़क की सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें