फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पानी की समस्या से रूबरू होने टीम लेकर कोड़र पहुंचे पालिकाध्यक्ष

Wed, 30 Aug 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मंगलवार को अपनी टीम लेकर वार्ड नंबर 25 के कोड़र पहुंचे। यहां पर नालियों के अंदर गुजरी टूटी हुई पानी की पाइप लाइन और पानी के संकट से रूबरू हुए। अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। अफसरों को सुधार के काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ओसा-टेवां रोड स्थित कोड़र मोहल्ले में करीब दो साल पहले पानी के लिए सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराकर पांच हजार लीटर की पानी की टंकी रखवाई गई थी। पूरे मोहल्ले में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। पाइप लाइन अंडरग्राउंड होनी चाहिए, लेकिन सड़क की खोदाई ओर उसकी मरम्मत का पैसा बचाने के लिए पाइप लाइन बिछा दी गई थी।

कई जगह से पाइप लाइन टूटी होने के कारण दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। तमाम घरों की तो पेयजल आपूर्ति ही बाधित है। इसकी वजह से लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। 26 अगस्त के अंक में अमर उजाला में ‘कोड़र में पानी की किल्लत से संकट में पड़ा भाईचारा’ शीर्षक से खबर छपी।
विज्ञापन


नगर पालिका के अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी ने इसे गंभीरता से लिया। मंगलवार को पालिका के जेई ओंकार पटेल व अन्य कर्मचारियों के साथ कोड़र पहुंचे। यहां हालातों का जायजा लिया। अध्यक्ष ने कहा कि दो दिन के अंदर मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा। पूरी पाइप लाइन अंडरग्राउंड होगी। इसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें