फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मुंबई स्पेशल साप्ताहिक सात घंटे रही लेट

Mon, 27 Oct 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से कानपुर, प्रयागराज, खागा, फतेहपुर, वाराणसी, गया, दिल्ली आदि शहरों की ओर जाने के लिए यात्रियों को ट्रेनों की देरी से आने पर परेशानी हो रही है। संगम एक्सप्रेस सुबह पौन घंटे देरी से पहुंची तो वहीं दस बजे सिक्किम महानंदा ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा मुंबई स्पेशल साप्ताहिक सात घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

भरवारी से कानपुर की ओर से सुबह मेमो, चौरीचौरा एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस जाती है। सुबह की पहली ट्रेन होने के कारण मेमो से बड़ी संख्या में यात्री कानपुर, फतेहपुर, खागा, बिंदकी आदि स्टेशनों के लिए सफर करते हैं। रविवार को यह ट्रेन करीब 22 मिनट की देरी से आई। मेमो के बाद सबसे ज्यादा भीड़ चौरी चौरा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दस मिनट की देरी से भरवारी पहुंची।
करारी के मोहित, राजू, पप्पू ने बताया कि सिक्किम महानंदा ट्रेन पकड़नी है। ट्रेन के 9:55 बजे आने का समय है। मोबाइल पर ट्रेन की स्थिति को देखकर तय समय पर आ गया था लेकिन यहां पहुंचा तो ट्रेन करीब एक घंटे 11 मिनट लेट हो गई।
विज्ञापन

मुंबई स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन दोपहर 1:15 बजे की जगह रात 8:15 बजे भरवारी पहुंची। वहीं कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन भी शाम 6:50 बजे की जगह 7:20 बजे पहुंची। भरवारी के सोनू, राजन सिंघिया के मोहित प्रयागराज जाने के लिए संगम एक्सप्रेस की राह देख रहे थे।
- ट्रेनों के संचालन का काम मुख्यालय स्थित कंट्रोल का हैद्ध इस पर बात करने के लिए वे अधिकृत नहीं हैं। ट्रेनों के आने-जाने की जो सूचना मिलती है, हम उसे प्रसारित करते हैं। - डीएन यादव, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें