फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनने पर सांसद का किया स्वागत

विज्ञापन
MP welcomed on becoming disciplinary committee chairman - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनने पर सांसद का किया स्वागत
विज्ञापन

मंझनपुर। लोकसभा में अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार कौशाम्बी आगमन पर सांसद विनोद सोनकर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रयागराज के बम्हरौली एयरपोर्ट पर चायल विधायक संजय गुप्ता व सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल की अगुवाई में स्वागत के बाद सांसद को जगह-जगह रोककर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाई।
विज्ञापन

रविवार को सांसद विनोद सोनकर बम्हरौली एयरपोर्ट पर पहुंचे। कार्यकर्ता सुबह से ही हवाई अड्डे में जमा थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को तिलक लगाया और फूलमाला से स्वागत किया। सांसद विनोद सोनकर ने खुद को अनुशासन समिति के चेयरमैन बनाए जाने पर कहा कि यह सम्मान कौशाम्बी की जनता का है। इस मौके पर चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, भूपेंद्र सिंह, रमेश पाल, दिनेश सोनकर, ठाकुर प्रकाश सिंह, कुलदीप मिश्रा, विवेक सिंह, श्यामसुंदर केसरवानी, शंभू लाल केसरवानी, उदय शंकर, संतोष सोनकर, अमित सोनकर, पप्पू महाराज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें