फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : कुंडा से सपा प्रत्याशी रहे गुलशन यादव के साथ सांसद की फोटो वायरल

Sat, 12 Mar 2022 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कौशाम्बी संसदीय सीट में जिले की सिराथू, मंझनपुर, चायल और प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा व बाबागंज विधान सभा सीट आती है। इस बार के विधान सभा चुनाव में सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
सांसद विनोद सोनकर के साथ गुलशन यादव की फोटो हो रही वायरल। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशाम्बी से भाजपा सांसद विनोद सोनकर की  कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के साथ खींची गई एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटो तब वायरल हुई जब संसदीय सीट के अंर्तगत आने वाली पांचों विधान सभा सीटों से भाजपा की करारी हार हुई। प्रतापगढ़ जिले की कुंडा व बाबागंज सीट पर तो भाजपा लड़ाई से ही बाहर रही। वायरल फोटो को लेकर भाजपा समर्थक सांसद पर कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन





कौशाम्बी संसदीय सीट में जिले की सिराथू, मंझनपुर, चायल और प्रतापगढ़ जनपद की कुंडा व बाबागंज विधान सभा सीट आती है। इस बार के विधान सभा चुनाव में सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने चुनाव लड़ा था। केशव की जीत पक्की करने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने जनसभा की। इसके बाद भी केशव सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से हार गए।




इसी तरह मंझनपुर में भी भाजपा के सिटिंग विधायक लालबहादुर सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज से हार गए। चायल विधान सभा सीट भजपा गठबंधन के तहत अपना दल (एस) के खाते में गई थी। इस सीट पर भी सपा प्रत्याशी पूजा पाल ने अपना दल के नागेंद्र पटेल को शिकस्त दी। इसी तरह संसदीय क्षेत्र में आने वाली प्रतापगढ़ जिले की कुंडा व बाबागंज सीट पर भाजपा चारो खाते चित नजर आई। यहां चुनाव लड़े भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों विधानसभा में भाजपा चुनाव हारी

विधानसभा चुनावों में संसदीय क्षेत्र की पांचों सीटों पर खराब प्रदर्शन के लिए भाजपाई कहीं न कहीं सांसद विनोद सोनकर की भूमिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच सांसद की एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, तस्वीर में सांसद विनोद सोनकर के साथ कुंडा  से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव व भाजपा से चुनाव लड़ी सिंधुजा मिश्रा के पति शिव प्रकाश मिश्र सेनानी नजर आ रहे हैं। वायरल फोटो ने जिले के राजनैतिक गलियारे में हलचल मचा दी।



क्या बोले सांसद
वायरल फोटो दो साल पुरानी है। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत नगर पंचायत कुंडा में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें वह पौध रोपण करने के लिए गए थे। चूंकि सपा प्रत्याशी गुलशन की पत्नी कुंडा की चेयरमैन है, इस वजह से तस्वीर में वह भी दिख रहे हैं। कुछ लोग उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। जबकि, विधान सभा चुनाव में जिले की तीनों सीट जिताने के लिए उन्होंने भरसक प्रयास किया था। - विनोद सोनकर-सांसद, कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें