फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने टेढ़ीमोड़ पर खोला संसदीय कार्यालय

Mon, 19 Jan 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। जनता की समस्या सुनने के लिए सांसद विनोद सोनकर ने रविवार को टेढ़ीमोड़ (शहजादपुर) हाईवे के किनारे संसदीय कार्यालय का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कौशाम्बी के पिछड़ेपन को दूर करना ही उनकी प्राथमिकता है। गांव-गांव बिजली, पानी, सड़क की समस्या दूर करने के लिए वे सतत प्रयासरत हैं। साथ ही जिले की परिवहन और स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया कि इस संसदीय कार्यालय के अलावा वे मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में भी जनता से मिलकर उनकी समस्याएं समय-समय पर सुनकर उसे निस्तारित कराने का प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, आद्या प्रसाद पांडेय, प्रेमचंद्र चौधरी, उदयन सिंह, संजय गुप्ता, अजय पांडेय, अजय पांडेय, अवनीश त्रिपाठी, सीडी पांडेय, रामू विश्वकर्मा, सप्तमी पंडा, दीपचंद्र पंडा, सालिक राम, उमेश केसरवानी, मणि प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, दिनेश कुमार, पन्नालाल यादव, बाबूलाल प्रजापति, जीतेंद्र सोनकर, अरुण केसरवानी, कल्लू पंडा, अनिलेश केसरवानी, राहुल अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर सोमवार को दिन में 11 बजे मंझनपुर स्थित पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृह में आमजन से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी उनके मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने दी। बताया कि जनसमस्याओं को सुनने के साथ ही इसके निस्तारण का भी प्रयास सांसद द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें