फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के सामने ग्रामीणों ने रखा बिजली का दर्द

Sun, 03 May 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को मंझनपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। डायट मैदान के सामने स्थित गेस्ट हाउस में लगी सांसद की चौपाल में सबसे ज्यादा बिजली समस्या का ही मुद्दा सामने आया। सांसद ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द बिजली समस्या से निस्तारण का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

 
जनसमस्याएं सुनने के लिए शनिवार को सांसद ने मंझनपुर में चौपाल लगाई थी। इसमें बिजली की अंधाधुंध कटौती के साथ ही कई गांव के लोगों ने विद्युतीकरण नहीं होने की समस्या सांसद के सामने रखी। सांसद ने रात की कटौती से निजात दिलाने के लिए डीएम और एक्सईएन से बात करने का भरोसा दिलाया। वहीं ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिले में बिजली से अछूते 700 से अधिक मजरों में विद्युतीकरण के लिए केंद्र सरकार से 98 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। बताया कि इन सभी गांवों में जल्द से जल्द विद्युतीकरण का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं चौपाल में कड़ा के जर्नादन पंडा में शीतलाधाम में स्ट्रीट सोलर लाइट लगवाने की मांग सांसद से की। वहीं कई ग्रामीणों ने इलाकाई पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सांसद ने सभी ग्रामीणों ने इन सभी समस्याओं से निस्तारण का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राकेश पांडेय, चंदन केसरवानी, रामू विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अभय विश्वकर्मा, यशपाल सिंह, ओमप्रकाश पासी, बाबूलाल सरोज, चंदन केसरवानी, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें