फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित
विज्ञापन

घाटमपुर पानी की टंकी की बदहाली को लेकर अनशन करने गए थे सिराथू तहसील
एसडीएम की मौजदूगी में एक्सईएन ने पखवाड़े भर के भीतर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक के घाटमपुर गांव स्थित पानी की टंकी की बदहाली को लेकर समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) के कार्यकर्ता सोमवार को अनशन करने तहसील पहुंच गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सिराथू ने एक्सईएन जल निगम को बुलाकर वार्ता कराई। पखवाड़े भर के भीतर समस्या का समाधान का आश्वासन मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

पेयजल समस्या को देखते हुए जल निगम ने चार दशक पहले घाटमपुर गांव में पेयजल टंकी का निर्माण कराया था। उस वक्त टंकी से घाटमपुर, उदिहिन बुजुर्ग, कुंड्रावी, कैमा, अनेठा, लंगड़ाहार, कलुआपुर, जगन्नाथपुर आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति होती थी। दरअसल नलकूप में लगे तीनों बोर जवाब दे चुके हैं। जुगाड़ लगाकर किसी तरह से एक बोर चलाया जा रहा। इसके चलते करीब दो साल से करीब छह गांवों की आपूर्ति ठप है। इस वक्त सिर्फ घाटमपुर के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई हो रही है। इसके अलावा जगह-जगह पाइपलाइन में लीकेज है। पानी की आपूर्ति किए बिना ही विभाग जलकर वसूल रहा है। इसे लेकर समर्थ किसान पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे हैं। इसी के तहत कार्यकर्ता सोमवार को पार्टी के मुखिया अजय सोनी की अगुवाई में सिराथू तहसील पहुंच गए। समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने एक्सईएन जल निगम को बुलाकर वार्ता कराई। पखवाड़े भर के भीतर समस्या निस्तारित करने के लिखित आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश पांडेय, चंद्रहास मिश्रा, प्रदीप तिवारी, बृहस्पतिमणि शुक्ला, राधेश्याम यादव, अरविंद पटेल, धनंजय रमेश आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें