घड़ियालीपुर सौरई बुजुर्ग के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फतेहपुर के थाना सुल्तानपुर घोष स्थित ग्राम मोहम्मदपुर गौती निवासी अफसार अहमद (53) अपने 11 वर्षीय बेटे अब्दुल्ला और 16 वर्षीय रिश्तेदार उजैर के साथ बाइक से जा रहे थे। दोपहर 12 बजे जैसे ही वे घड़ियालीपुर सौरई बुजुर्ग के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अफसार अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बालकों का इलाज जारी है।